Educational

डीग की प्रतिभाशाली बेटी तान्या बंसल ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।

डीग की बेटी ने बढ़ाया मान, रचा स्वर्णिम इतिहास 🌟 डीग की प्रतिभाशाली बेटी तान्या बंसल ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। जयपुर की प्रतिष्ठित JECRC University की छात्रा तान्या ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता में देशभर की 42 टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (All India Rank 2) प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ₹21,000 की नकद राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। तान्या की इस ऐतिहासिक सफलता पर डीग में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके मम्मी-पापा, दादा-दादी, चाचा-चाची सहित परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का यह परिणाम है। डीग को अपनी बेटी तान्या बंसल पर गर्व है। 🇮🇳✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *