CrimeRajasthan
डीग पुलिस का ‘ऑपरेशन सहयोग’, दो वांछित अपराधी गिरफ्तारः जयपुर-दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर की संयुक्त कार्रवाई
डीग पुलिस का 'ऑपरेशन सहयोग', दो वांछित अपराधी गिरफ्तारः जयपुर-दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर की संयुक्त कार्रवाई हिमांशु मोदी डीग -डीग पुलिस ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कैथवाड़ा थाना पुलिस ने जयपुर और दिल्ली पुलिस टीमों के साथ मिलकर दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई साइबर ठगी और पशु चोरी के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई। कैथवाड़ा थाने पर गुरुवार को दो अलग-अलग राज्यों और जिलों की पुलिस टीमें वांछितों की तलाश में पहुंची थीं।एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने इन टीमों को पूर्ण फील्ड सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया। इसी समन्वय के परिणामस्वरूप दो महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां संभव हो सकीं। जयपुर पूर्व आयुक्तालय के थाना कानोता की टीम भैंस चोरी के एक प्रकरण में वांछित अपराधी आमिर पुत्र मौजम मेव (निवासी जाजमका) की जयपुर पूर्व आयुक्तालय के थाना कानोता की टीम भैंस चोरी के एक प्रकरण में वांछित अपराधी आमिर पुत्र मौजम मेव (निवासी जाजमका) की तलाश में थी। डीग पुलिस के समन्वय से उसे सफलतापूर्वक हिरासत में लिया गया।इसी प्रकार, दिल्ली की 'साइबर वेस्ट' टीम को साइबर अपराध के एक मुख्य आरोपी की तलाश थी। स्थानीय पुलिस की घेराबंदी के कारण मुख्य आरोपी मुकीम पुत्र शकूर मेव (निवासी हाजीवास) को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया। पहाड़ों की तलहटी में साइबर ठगी कर रहे 8 गिरफ्तार डीग एसपी गोपालगढ़ थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने 8 साइबर ठगों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। साथ ही साइबर ठगों को चेतावनी दी कि साइबर अपराधी या तो, यह काम बंद कर दे नहीं तो, यह इलाका छोड़कर भाग जाए। डीग पुलिस साइबर अपराधियों को चुन-चुन कर पकड़ेगी। पहाड़ों की तलहटी में कर रहे थे साइबर ठगी डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि आज थाने की टीम गश्त कर रही थी। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पुलिस की टीम अंधवाड़ी जंगल के पहाड़ों की तरफ गई। वहां पहाड़ों की तलहटी में 8 लोग साइबर ठगी कर रहे थे। सभी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों से मोबाइल, सिम और एटीएम बरामद आरोपियों की तलाशी के दौरान 6 मोबाइल, 5 फर्जी सिम और 2 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। साइबर ठगों ने अपने नाम आरिफ, मुस्तफा, राशिद, मोहम्मद, राशिद, साकरा, मंजीत, मुर्लीम होना बताया। आरोपियों के खिलाफ साइबर पोर्टल 1930 पर कई शिकायतें दर्ज हैं। डीग जिला छोड़कर भाग जाएं साइबर ठग एसपी ने साइबर ठगों को चेतावनी दी कि अगर कोई साइबर अपराधी है तो, वह यह काम बंद कर दे या फिर यह इलाका छोड़कर भाग जाए। डीग पुलिस साइबर ठगों को चुन-चुन कर पकड़ेगी। इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति साइबर ठगों की सूचना देगा तो, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।



