CrimeRajasthan

श्रीगंगानगर से अवैध हथियारों सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर से अवैध हथियारों सहित 11 आरोपी गिरफ्तार --श्री गंगानगर के नए पुलिस कप्तान हरिशंकर बोर्डर क्षेत्र में अवैध हथियारों को लेकर एक्शन मोड पर है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले के अलग-अलग पुलिस थानों द्वारा अवैध हथियारों को लेकर कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 9 अवैध पिस्टल, 5 अतिरिक्त मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक कार को भी जब्त किया। एसपी हरिशंकर ने बताया कि जिले में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को इनपुट मिले थे कि बॉर्डर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *