GeneralRajasthan

स्कूल: पीएम श्री विद्यालय सोमेसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन रणवीर सिंह सोमेसर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोमेसर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

स्कूल: पीएम श्री विद्यालय सोमेसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन रणवीर सिंह सोमेसर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोमेसर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान नन्दलाल सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश की विविध संस्कृतियों के प्रति समझ और सम्मान की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम के प्रभारी रामू राम एवं सुरेशचंद मीणा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राजस्थान के साथ-साथ असम राज्य की संस्कृति, परंपराओं, वेशभूषा, खान-पान और लोकनृत्यों से संबंधित आकर्षक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।विद्यार्थियों ने असम के प्रसिद्ध बिहू नृत्य की झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया,वहीं राजस्थान की लोक संस्कृति को भी गीतों और नृत्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों की भाषाई विशेषताओं और पारंपरिक त्योहारों के बारे में भी जानकारी साझा की।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।इस कार्यक्रम में देवीलाल सूथार,रामूराम देवासी,दीपक कुमार मीणा,भोमदान,रितु यादव,अर्जुन दान,अशोक मीणा ,कैलाशदान बारहठ,झबराराम,केवलराम हनुमान गुर्जर, भंवराराम, जोगसिंह, भूराराम तथा प्रतापदान उपस्थित रहे। [3:00 PM, 3/20/2026] +91 96028 56947: Next [3:03 PM, 3/20/2026] +91 96028 56947: ​ इटावा: आसमान से बरसी 'आफत', बेमौसम बरसात ने उड़ाई अन्नदाता की नींद रिपोर्टर: बृजराज मीणा कोटा ​इटावा कोटा जिले के इटावा उपखंड के क्षेत्र आडागेला हरिनगर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह करीब 5 बजे और दिन में 2:00 बारिश से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक चली इस झमाझम बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। ​तापमान में भारी गिरावट ​मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया अलर्ट आज सुबह सही साबित हुआ। प्रदेश में हुए इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इटावा और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान गिरकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिससे वातावरण में हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। ​किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी ​यह बेमौसम बरसात किसानों के लिए आफत बनकर बरसी है। वर्तमान में क्षेत्र के खेतों में चना और मेथी की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। वहीं, अधिकांश किसानों ने अपनी सरसों की फसल काटकर खेतों में ढेर लगा रखे हैं। ​प्रमुख नुकसान की स्थितियां: ​भीगी फसलें: खेतों में कटी पड़ी चने और मेथी की फसलें पूरी तरह भीग गई हैं, जिससे उनके खराब होने का डर है। ​सरसों के ढेर: खुले में रखे सरसों के ढेरों में पानी भरने से दानों के काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। ​खलिहानों में जलभराव: एक घंटे की निरंतर बारिश से खलिहानों में पानी भर गया है, जिससे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *