GeneralRajasthan

तीन दिन में ही बयाना की अनाज मंडी में सरसों के भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल से भी अधिक बढे,,,,, किसानों में खुशी की लहर,,,

बयाना से विशेष खबर,,,, तीन दिन में ही बयाना की अनाज मंडी में सरसों के भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल से भी अधिक बढे,,,,, किसानों में खुशी की लहर,,, इस बार सरसों फिर 7000 से पार जाने की संभावना,,,, युद्ध का बताया जा रहा असर,,,, बयाना क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान में ही इस बार अनुकूल मौसम व पर्याप्त बारिश के चलते सरसों की फसल की बंपर पैदावार होने के बावजूद मंडियों में सरसों के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे किसानों में खुशी का आलम है। इस बार सरसों की बंपर पैदावार होने से करीब एक महीने से बयाना की अनाज मंडी में सरसों की फसल की बंपर आवक हो रही है। किंतु अब पिछले तीन दिनों में सरसों के भाव तेजी से बढ़ने से किसानों में काफी खुशी का आलम है और यह आवक और बढ़ने की संभावना है । वहीं सरसों के भाव भी 7000 रुपए प्रति क्विंटल को पार करने की चर्चाएं होने लगी हैं। यूं तो गत वर्ष भी एक बार सरसों के भाव 7200 प्रति कुंतल पर पहुंच गए थे उसके बाद वह काफी नीचे गिरते चले गए थे। सरसों के प्रमुख कारोबारी व खाद्य व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र रुदावल ने बताया कि बयाना अनाज मंडी में गुरुवार को सरसों के भाव 6650 रुपए प्रति कुंतल तक पहुंच गए थे। वहीं आज शुक्रवार को 6730 रुपए प्रति कुंतल तक पहुंच गए हैं। जबकि तीन दिन पूर्व तक सरसों के भाव 6200 रुपए प्रति कुंतल तक थे। जानकार लोगों के मानें तो विदेशी तेलों का आयात प्रभावित होने और युद्ध के चलते यह भाव अभी और बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *