General

हुरंगा व लट्ठमार होली जाहरवीर मन्दिर पर 12 मार्च को*

*हुरंगा व लट्ठमार होली जाहरवीर मन्दिर पर 12 मार्च को* हिमांशु मोदी कामवन - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाहरवीर मंदिर पर वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन लट्ठमार होली,हुरंगा व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आगामी 12 मार्च को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष कपूरचंद जैन ने बताया कि हर वर्ष जाहरवीर मंदिर पर वार्षिक आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी आगामी गुरुवार 12 मार्च को यह आयोजन कामवन बस्ती के सहयोग से किया जा रहा है।12 मार्च को सांय 6:00 बजे से लट्ठमार होली व हुरंगा का आयोजन होगा तो रात्रि को जाहरवीर बाबा का जागरण होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारीयों ने कामवन बस्ती से अधिक से अधिक मात्रा में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *