GeneralRajasthan

आज गुरूवार से हुआ नवरात्रि महोत्सव का आगाज

आज गुरूवार से हुआ नवरात्रि महोत्सव का आगाज हिमांशु मोदी कामवन-कस्बे के बालाजी धाम, स्वयंभू सिद्ध पीठ श्री बांके बालाजी महाराज मंदिर पर गुरुवार को घट स्थापना से नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ जो कि दिनांक 27/ 3/2026 तक चलेगा इस दौरान श्री बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार, भैरवनाथ, कोतवाल सरकार व अन्य सभी मंदिरों में प्रतिदिन दिव्य एवं भव्य झांकियों के दर्शन मनोरथ होंगे. मंदिर महंत श्रीनाथ शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 19 तारीख से लेकर 27-3-26 तारीख तक ठाकुर जी पर नित्य प्रतिदिन चोला चढ़ाया जाएगा साथ ही श्रृंगार किए जाएंगे.साथ ही सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ,सुंदरकांड, हनुमान अष्टक व बजरंग बाण, हनुमान बाहुक, रामचरितमानस से नवदा पाठ साथ ही गुरुवार को नव संवत्सर पर रामप्रकाश सोनी शिवार वालों ने 51 फुट का ध्वज स्थापित किया,जिसमें सभी भक्तों ने सहयोग किया. ठाकुर जी के स्वरूप श्रृंगार में बबलू शर्मा एसी वाले द्वारा किया जाएगा.इन सेवाओं में भागवत प्रसाद शर्मा रिटायर्ड प्रधानाध्यापक,ब्रजकिशोर सारस्वत व्याख्याता,जवाहर बाबा, रामदयाल बाबा,नरेश बाबा, हरिओम दास, नरेंद्र दास, मनोहर सेक्रेटरी, डॉक्टर बदन सिंह, सतीश पुजारी, विष्णु गोयल, महेश गोयल, महावीर गोयल,प्रहलाद गुर्जर,अशोक, अनिल,गंगाराम, वीरू, मुकुट सैनी जीएसएस,महंत श्रीनाथ शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव कामवन के प्रसिद्ध महोत्सवों में से एक प्रसिद्ध महोत्सव है बहुत अधिक संख्या में भक्तगण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन लाभ के लिए आते हैं. दिनांक 27 मार्च को राम नवमी पर्व पर मंदिर पर सभी भक्तजनों के द्वारा हवन सामूहिक रूप से दोपहर 12:00 बजे होगा, इन सभी कार्यक्रमों में सभी सनातनी श्रद्धालु आमंत्रित हैं,,, श्री राम जय राम जय जय राम जय बालाजी जय हनुमान संकट मोचन कृपा निधान।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *