EducationalRajasthan

राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान दिवस समारोह,निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित, क्विज”राजस्थान को जानें” भी खेला

राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान दिवस समारोह,निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित, क्विज"राजस्थान को जानें" भी खेला हिमांशु मोदी कामवन - कामवन के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य अमन बंसल की अध्यक्षता में राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 15 से 19 मार्च 2026 तक विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोग्राम ऑफिसर और असिसटेंट प्रोफेसर प्रज्ञा चौधरी के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं,जिनमें राजस्थान के इतिहास, लोक संस्कृति, पर्यटन स्थलों, गौरवशाली परंपराओं एवं विकसित राजस्थान विषयों पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल की गईं. साथ ही, "राजस्थान को जानें" विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व एवं विकासशील स्वरूप को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रिंसिपल अमन बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें गर्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को राज्य की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर एवं परंपराओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के सफल संचालन में असिसटेंट प्रोफेसर मो० अजीज़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *