GeneralRajasthan

बयाना क्षेत्र में घर-घर में हुई घट स्थापना के साथ ही नवरात्रा उपासना महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बयाना क्षेत्र में घर-घर में हुई घट स्थापना के साथ ही नवरात्रा उपासना महोत्सव का हुआ शुभारंभ,,,, श्री केला देवी झील का बाड़ा शक्तिपीठ में भी हुई घट स्थापना, लक्खी मेले का हुआ शुभारंभ,,, मंदिरों में भी उमड़ी माता के भक्तों की भीड़,,,, बयाना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज गुरुवार को नवरात्रा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर घर-घर में माता की घट स्थापना व पूजा अर्चना हुई ,वहीं बयाना के निकटवर्ती प्रमुख धार्मिक आस्था धाम श्री कैला देवी झील का बाड़ा शक्तिपीठ मंदिर में भी घटस्थापना व पूजा अर्चना के पश्चात वार्षिक मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना व घट स्थापना सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन भी हुए। चैत्र नवरात्र का यह पर्व माता के भक्तों की ओर से विशेष उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । यह पर्व त्याग तपस्या उपासना व आत्म शुद्धि के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है माता के भक्त पूरे 9 दिनों तक विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना और माता की उपासना करते हुए उपवास भी रखते हैं। चैत्र नवरात्रा सप्ताह के पहले दिन आज श्री कैला देवी झील का बाड़ा स्थित कैला माता के प्राचीन मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था । जिससे वहां पर देवस्थान विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मेले में भी रौनक आ गई थी। और मेले में सजी दुकानों पर भी मेले में आए लोगों व श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। देवस्थान विभाग के अधिकारियों की माने तो मेले को आकर्षक बनाने व यात्रियों की सुविधाओं एवं ठहराव को देखते हुए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *