GeneralRajasthan

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बयाना में बरसे बादल , तापमान में आई गिरावट, आम जनजीवन हुआ प्रभावित, बे मौसम की बारिश से किसान चिंतित

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बयाना में बरसे बादल , तापमान में आई गिरावट, आम जनजीवन हुआ प्रभावित, बे मौसम की बारिश से किसान चिंतित,,,, मौसम विभाग की ओर से कई दिनों से दी जा रही चेतावनी के बाद आज बयाना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी में आसमान में छाए बादल सामान्य बरसात के रूप में बरस पड़े। करीब आधा घंटे तक रुक-रुक कर हुई इस बारिश से आम जनजीवन भी कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया था। वही बे मौसम की इस बरसात से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई थी। किसान यूनियन नेता सुरेंद्र सिंह कंसाना ने बताया कि इस समय खेतों व खलिहानों में गेहूं व सरसों की फसलें कटी हुई पड़ी हुई है । इस बारिश से भीगने से इन फसलों व इनसे निकलने वाले सूखे पशु चारे की गुणवत्ता प्रभावित होगी और अगर यह बारिश फिर से और हुई तो खेतों में पकी व खलिहानों में सूखने को कटी रखी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। बयाना में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बताया गया है । जबकि दो दिन पूर्व बयाना क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। बयाना क्षेत्र में आज अचानक हुई इस बारिश से निकट के श्री कैला देवी झील का बाड़ा में आयोजित यात्री मेले में भी अफरा तफरी मच गई थी। बारिश के बाद दोपहर के समय आसमान से तेज धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *