CrimeRajasthan

डीग जल महलों में कालिका टीम की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर | डीग जल महलों में कालिका टीम की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार डीग के प्रसिद्ध जल महलों क्षेत्र में कालिका टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्यवाही की। टीम ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया। अभियान के दौरान टीम ने लोगों को राज सिटिजन ऐप डाउनलोड करने, महिला हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने और साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कालिका टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ा है। यह पूरी कार्यवाही कालिका टीम की सदस्य राधा, भगवती, रश्मी और ब्रजबाला द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *