GeneralRajasthan

जयपुर में फर्जी किन्नरों पर पुलिस का एक्शन: महिला का वेश धारण कर वसूली करने वाले 8 पुरुष सहित 9 गिरफ्तार

जयपुर में फर्जी किन्नरों पर पुलिस का एक्शन: महिला का वेश धारण कर वसूली करने वाले 8 पुरुष सहित 9 गिरफ्तार Jaipur Police Dcp Jaipur West जयपुर पश्चिम के चित्रकूट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला किन्नर का वेश धारण कर वाहन चालकों से वसूली करने वाले 8 पुरुषों और एक महिला किन्नर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर रेड लाइट के पास वाहन चालकों को परेशान कर अनुचित राशि मांगने और नहीं देने पर बदसलूकी करने के आरोप हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 200 फीट बाईपास के पास स्लीप लाइन क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी किन्नर बनकर वाहन चालकों से पैसे मांगते हैं और विरोध करने पर झगड़ा करते हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता (RPS) के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रभू सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 8 पुरुष महिला किन्नर का वेश धारण कर एक असली महिला किन्नर के साथ मिलकर रेड लाइट पर वाहन चालकों से पैसे मांगते हुए मिले। कई चालकों के साथ बदसलूकी की शिकायत भी सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 पुरुषों और 1 महिला किन्नर को धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फर्जी तरीके से किन्नर बनकर लोगों से वसूली कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *