GeneralRajasthan

पेंशन, पारिवारिक पेंशनर्स के प्रकरण प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च कोषाधिकारी डीग

पेंशन, पारिवारिक पेंशनर्स के प्रकरण प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च कोषाधिकारी डीग हिमांशु मोदी डीग -निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जिले के पेंशनर्स / पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने एवं सेवानिवृति परिलाभों के भुगतान आदेश जारी करने में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किये जाने हेतु निर्धारित परिवेदना प्रपत्र कोष कार्यालय डीग में जमा कराने की अंतिम दिनांक 25.03.2026 निर्धारित की गई है।अतः जिले में शिक्षा विभाग / अन्य विभागों के सेवानिवृत कार्मिकों / पेंशनर्स को सूचित किया जाता है कि पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने एवं सेवानिवृति परिलाभों के भुगतान आदेश जारी करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिये निर्धारित परिवेदना प्रपत्र जिला कोषालय डीग में निर्धारित दिनांक तक व्यक्तिशः /डाक/ई-मेल टू.डॉट डी@राजस्थान.जीओवी डॉट इन के माध्यम से जमा करावें। पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर्स द्वारा उक्त के संबंध में आने वाली किसी समस्या के निराकरण के लिये जिला कोषालय डीग की ई-मेल आईडी पर सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी कोषधिकारी डॉ. देवेन्द्र धवन (आरएसीएस) जिला डीग ने दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *