GeneralRajasthan

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में धूमधाम से निकली मां कर्मा देवी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में धूमधाम से निकली मां कर्मा देवी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब हिमांशु मोदी भीलवाड़ा - भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा क़स्बा में मां कर्मा देवी की जयंती के पावन अवसर पर राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के निर्देशन में सर्व तैलिक साहू समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम मंदिर गुलाबपुरा से विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद हुआ। इसके बाद यह शोभायात्रा मुख्य चौराहे से होते हुए तेलीपाड़ा शिव मंदिर पहुंची, जहां पर जलाभिषेक किया गया.उसके पश्चात शोभायात्रा महाराजा पैलेस पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हुई । पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और शीतल पेय पिलाकर,नाश्ता करवाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों ने मोहा मन इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण मां कर्मा देवी एवं गौभक्त संत शिरोमणि गोपालानंद सरस्वती महाराज की सजी झांकी रही, बैंड ,डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर बजते भजनों पर युवा और महिलाएं झूमते-गाते नजर आए. सबसे आगे घोड़ियों पर झंडे लिये समाज के प्रमुख व्यक्ति आगे चल रहे थे । महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर 201 कलश की कलश यात्रा भी निकाली, जिसने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला,टीसी चौधरी संरक्षक साहू महासभा,देवीलाल साहू प्रदेश अध्यक्ष ,आत्माराम लाइवाल महामंत्री, गोपाल साहू किसौदनिया प्रदेश संगठन महामंत्री, देवराज तेली राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष,रामपाल आसरवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष, धनराज गुर्जर पूर्व पालिका अध्यक्ष, कमलेश साहू नगर परिषद अध्यक्ष केकड़ी,ओम साहू प्रदेश संगठन मंत्री, संभाग अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, कुशल साहू विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,हरिबक्श तेली प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, दौलत राम उदयपुर जिला उपाध्यक्ष, श्रवण लाल साहू प्रदेश मंत्री, बाबूलाल बातरा अजमेर संभाग संरक्षक,चंद्रशेखर आसरवा जिला अध्यक्ष, देवेंद्र महामंत्री, गुलाबचंद धावा,सीताराम पांडियार, मोहनलाल, शाहपुरा से राजेंद्र बोहरा, सत्यनारायण मांगलुंडिया, अशोक सरपंच सथाना, अशोक सरपंच संक्रांमगढ़, गोपाल मा, कनेछन कला,चित्तौड़गढ़ से जिला महामंत्री ज्योति , पूजा साहू अजमेर संभाग संयोजिका, खामोर, सांगरिया, हुरडा,कोटिया, देवरिया, पनोतिया, धनोप, गुड्डा,आगूचा,भोजरास, l लक्ष्मीपुरा, बावलाखेड़ा, लाबा, गागेडा, विजयनगर, बरल, ब बाड़ी,सथाना, संक्रामगढ़ जालिया, रामगढ़, हनुतिया, बडली, सिखरानी, भीनाय, नगोला, राताकोट, बांदनवाड़ा, सहित अनेक गांवो, एवं प्रदेश के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला मंत्री विभिन्न गांवों एवं विभिन्न जिलों से आए हजारों समाज बंधु एवं पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में महाराजा पैलेस पर फागोत्सव एवं भजन संध्या के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जहां सभी ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *