Political

राजस्व अपील मामले भरतपुर से डीग ट्रांसफर करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को सौंपा ज्ञापन

*राजस्व अपील मामले भरतपुर से डीग ट्रांसफर करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को सौंपा ज्ञापन* हिमांशु मोदी डीग -डीग अभिभाषक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से उनके डीग स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नवसृजित डीग जिले के उपखंडों से संबंधित राजस्व अपील मामलों को भरतपुर मुख्यालय से डीग कैंप कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध पाराशर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें डीग, कुम्हेर, नगर, पहाड़ी, सीकरी और कामां से संबंधित लंबित राजस्व अपील पत्रावलियों को डीग कैंप कोर्ट में सुनवाई के लिए भेजने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में इन क्षेत्रों के राजस्व अपील प्रकरण भरतपुर मुख्यालय पर लंबित हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इन मामलों को राजस्व अपील अधिकारी कैंप कोर्ट डीग में स्थानांतरित करना आवश्यक है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि डीग में राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय को शीघ्र ही स्थायी रूप से खोलने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, राजेश गुप्ता, मुकेश कश्यप और प्रवीण चौधरी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गृह राज्य मंत्री बेढ़म का साफा पहनाकर अभिनंदन भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में इन क्षेत्रों के राजस्व अपील प्रकरण भरतपुर मुख्यालय पर लंबित हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इन मामलों को राजस्व अपील अधिकारी कैंप कोर्ट डीग में स्थानांतरित करना आवश्यक है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि डीग में राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय को शीघ्र ही स्थायी रूप से खोलने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, राजेश गुप्ता, मुकेश कश्यप और प्रवीण चौधरी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गृह राज्य मंत्री बेढ़म का साफा पहनाकर अभिनंदन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *