DevelopmentRajasthan

*राजस्थान दिवस समारोह-2026 का कल नेहरू पार्क में होगा गरिमामयी शुभारंभ*

हिमांशु मोदी डीग - राजस्थान दिवस समारोह-2026 के पावन उपलक्ष्य में शनिवार, 14 मार्च 2026 को प्रातः 07:30 बजे स्थानीय नेहरू पार्क में जिला स्तरीय सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राजकीय आयोजन की महत्ता एवं गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं तथा अपने अधीनस्थ समस्त कार्मिकों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु आदेशित किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाते हुए जन-सामान्य में स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ करना है। इसी आयोजन की निरंतरता में, अगले दिन दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 07:00 बजे जलमहल गेट से विकसित राजस्थान रन का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *