GeneralRajasthan

ऐतिहासिक लाल दरवाजा स्थित लालेश्वर हनुमान मंदिर पर त्रिदिवसीय जन्मोत्सव कार्यकम मंगलवार,31 मार्च से,रामायण पाठ से होगा कार्यक्रमों का शुभारम्भ*

*ऐतिहासिक लाल दरवाजा स्थित लालेश्वर हनुमान मंदिर पर त्रिदिवसीय जन्मोत्सव कार्यकम मंगलवार,31 मार्च से,रामायण पाठ से होगा कार्यक्रमों का शुभारम्भ* हिमांशु मोदी कामवन- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कामवन क़स्बा के ऐतिहासिक लाल दरवाजा स्थित लालेश्वर हनुमान जी मन्दिर पर हनुमान जन्मोत्सव पर त्रिदिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार 31 मार्च से होगा। प्रसिद्ध लालेश्वर हनुमान जी मन्दिर कमेटी के कमलेश साहू उर्फ़ लाला ने बताया कि कस्बा के ऐतिहासिक लाल दरवाजा स्थित लालेश्वर हनुमान जी मन्दिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर त्रिदिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के तहत मंगलवार 31 मार्च को रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, रामायण पाठ की समाप्ति पर बुधवार,1 अप्रैल को क़स्बा के बस स्टैण्ड से बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। बुधवार,2 अप्रैल को मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी और हनुमान चालीसा का पाठ होगा, साथ ही दोपहर को मंदिर परिसर में भण्डारा प्रसादी आयोजित होगी,जिसकी तैयारियां मंदिर कमेटी के द्वारा जोर -शोर से चल रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *