GeneralRajasthan
बाइक का हैंडल कवर निकला, संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार युवक हुआ अचेत, भिजवाया अस्पताल*
*बाइक का हैंडल कवर निकला, संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार युवक हुआ अचेत, भिजवाया अस्पताल* हिमांशु मोदी भरतपुर -शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे राजेंद्र नगर स्थित सलूजा नर्सिंग होम के सामने बाइक का हैंडल कवर निकलने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार धाऊ पायसा निवासी कन्हैया (32) किसी काम से घना पक्षी विहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक के हैंडल पर लगा कवर निकल गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरा और अचेत हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल युवक को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।



