GeneralRajasthan
कामां का नाम कामवन करने पर विधायक नौक्षम चौधरी का नागरिक अभिनंदन व धन्यवाद सभा 15 मार्च को
*कामां का नाम कामवन करने पर विधायक नौक्षम चौधरी का नागरिक अभिनंदन व धन्यवाद सभा 15 मार्च को* हिमांशु मोदी कामवन-कामां का नाम कामवन कर पौराणिक,धार्मिक व शास्त्र सम्मत पहचान वापिस दिलाने पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन,अपनाघर सेवा समिति कामवन के संयुक्त तत्वावधान में सर्वसमाज द्वारा कामवन विधायक नौक्षम चौधरी का कामवन के ऐतिहासिक लाल दरवाजे पर धन्यवाद सभा का आयोजन कर रविवार 15 मार्च को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कामवन नाम करने पर आभार प्रदर्शित किया जाएगा। सर्वसमाज ने कामां का नाम कामवन करने की मांग बड़े स्तर पर उठाते हुए कामवन विधायक व राज्य सरकार से मांग रखी थी कि कामां का विभिन्न शास्त्रों में वास्तविक नाम कामवन ही है जिसके तथ्यों के साथ यह मांग सभी धार्मिक संगठनों,सामाजिक संस्थाओं ने पुरजोर तरीके से रखी। इस मांग का समर्थन करते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने विधानसभा में यह मांग रखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष रखी, जिसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र के दौरान कामां का नाम कामवन करने की घोषणा विगत 27 फरवरी को की,जिससे कामवन वासियों में खुशी का संचार हुआ। इसी क्रम में आज 15 मार्च को सर्व समाज द्वारा राज्य के मुखिया भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व स्थानीय विधायक का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर सर्व समाज उत्साहित नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रातः 11 बजे नगरपालिका से जुलूस के रूप में विधायक आमजन से मिलते हुए लाल दरवाजे पहुचेंगी। जगह जगह व्यापारियों व कामवन वासियों द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा तो वही मुख्य आयोजन लाल दरवाजे पर आयोजित होगा।अपनाघर सेवा समिति व जायन्ट्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।



