uncategorized

ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग में आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन,समस्या समाधान नहीं होने पर 2 अप्रैल से आमरण अनशन की दी चेतावनी*

*ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग में आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन,समस्या समाधान नहीं होने पर 2 अप्रैल से आमरण अनशन की दी चेतावनी* हिमांशु मोदी डीग -ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग कामवन में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पदयात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परिक्रमा मार्ग से अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने जैसी अन्य समस्याओं को लेकर वैष्णों देवी मन्दिर के महंत के नेतृत्व में बादली, विलौद, बौलखेडा गांव के ग्रामीणों ने कामां एसडीएम सुभाष यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर स्थानीय प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो साधु- संत 2 अप्रैल से एसडीएम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में स्थित वैष्णों देवी मन्दिर के महंत ब्रज बिहारी शरण उर्फ फरसा वाले बाबा ने एसडीएम को ज्ञापन में कहा है कि आगामी 17 मई से 15 जून तक अधिक मास की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पद यात्रा शुरू होगी जिसमें लाखों की संख्या में पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है वैष्णो देवी मंदिर पर यात्री पड़ाव होने के चलते। यहां पर कोई सुविधा नहीं है जिससे यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया है कि मन्दिर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक रोड बनवाया जाए, यात्रियों को ठहरने के धर्मशाला व शौचालय का निर्माण कराया जाए। साथ ही बिजली पानी की सुविधा के लिए अलग से विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। इसके अलावा कामवन क्षेत्र में पड़ने वाली 54 किलोमीटर लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कॉरिडोर के कच्चे रास्ते से अतिक्रमणों को हटा कर बालू मिट्टी डलवाने, परिक्रमा मार्ग में खराब बंद पड़े हैंडपंपों को शुरु कराने की मांग की गई। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों ब्रज बिहारी दास, बीरबल, विजन, ज्ञानी, लाल सिंह, श्याम सुन्दर, शिवराम, जगराम, रामप्रसाद मुन्दर, हल्लू, मुरारी सहित अन्य साधु संत व ग्रामीण मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *