GeneralRajasthan

किसानों ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन, समाधान का भरोसा लांबिया ग्राम सहकारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन पाली एवं कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र काला को कृषि एवं भूमि लोन से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने फसल खराबे का मुआवजा दिलाने, सरकारी खरीद राजफेड में टोकन की समय सीमा बढ़ाने के साथ-साथ भूमि लोन की स्वीकृति, किश्तों में राहत एवं ब्याज संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

किसानों ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन, समाधान का भरोसा लांबिया ग्राम सहकारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन पाली एवं कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र काला को कृषि एवं भूमि लोन से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने फसल खराबे का मुआवजा दिलाने, सरकारी खरीद राजफेड में टोकन की समय सीमा बढ़ाने के साथ-साथ भूमि लोन की स्वीकृति, किश्तों में राहत एवं ब्याज संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर डॉ. काला ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भूमि लोन सहित सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. काला का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष बाबूलाल कुलरिया, व्यवस्थापक नेमीचंद राव, बक्साराम डूडी, शांतिलाल वैष्णव, विष्णु प्रसाद वैष्णव, दिनेश गिवारिया, जगदीश प्रसाद बेरवाल, सत्यानारायण, एससी-एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष ताराराम भट्ट, बंसीलाल जोया, बाबूलाल दोलियां सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *