GeneralRajasthan

आदर्श विद्या मंदिर जावाल में अभिभावक सम्मेलन संपन्न जावाल,

आदर्श विद्या मंदिर जावाल में अभिभावक सम्मेलन संपन्न जावाल, 19 मार्च 2026: आदर्श विद्या मंदिर जावाल में आयोजित अभिभावक सम्मेलन ने शिक्षा, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के संवर्धन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि देवजी प्रजापत नवारा,मुख्य वक्ता राजेशजी त्रिवेदी सिरोही, प्रबंध समिति अध्यक्ष लीलाराम , कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, तथा समिति सदस्य छगन घांची के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता राजेश त्रिवेदी ने हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने प्रेरणादायी वक्तव्य ने जीवन के महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भैया -बहनों के सर्वांगीण, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास पर बल दिया, साथ ही आज के युग में आदर्श विद्या मंदिर द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किए । उनके विचारों ने अभिभावकों के मन में नई चेतना का संचार किया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डूंगर सिंह चौहान ने बालक के व्यक्तित्व निर्माण में संस्कार पक्षों पर अपने विचार रखे । उन्होंने मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों पर चिंतन कराते हुए अभिभावकों को सजग किया, ताकि बच्चे आधुनिक चुनौतियों से सशक्त ढंग से निपट सकें। ।इस सम्मेलन में विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या एवं 150 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे। विद्या मंदिर के आचार्यो ने अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया और अंत में शांति मन्त्र से साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया।✍️ सिरोही से जालम सिंह की रिपोर्ट✍️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *