GeneralRajasthan
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने धूमधाम से मनाया नवसंवत्सर पर्व
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने धूमधाम से मनाया नवसंवत्सर पर्व हिमांशु मोदी कामवन– जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा क़स्बा के रामजी गेट स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति कामवन के प्रांगण में हिन्दू नववर्ष बड़ी धूमधाम से भागवताचार्य एवं नृसिंह मंदिर के महंत धनंजय दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में एवं उत्कर्ष विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें कार्ष्णी गौशाला कलावटा के संत गणेशानंद, प्रमोद पुजारी अध्यक्ष अपना घर सेवा समिति कामवन, उमाशंकर शर्मा रिटायर्ड वारंट ऑफिसर, साधना कटारा प्रधानाध्यापिका आदर्श विद्या मन्दिर एवं जितेन्द्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर का विमोचन किया गया.संघ के प्रचारक उत्कर्ष ने हिन्दू नववर्ष की काल गणना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन संस्कृति ही सबसे प्राचीन एवं सटीक गणना करती है. यह भूत एवं भविष्य के समय की संपूर्ण जानकारी ग्रहों की चाल के आधार पर सुनिश्चित करती है तथा हमारे ऋतु चक्र को निर्धारित करते हैं और इसी आधार पर हमारा हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होता है। नृसिंह मंदिर के महंत व प्रसिद्ध संत धनंजय दास महाराज ने नवदुर्गा स्थापना एवं नव संवत्सर के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने बताया कि हमारा हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है और इसी दिन दुर्गा पूजा के लिए नवदुर्गा की स्थापना की जाती है.शक्ति स्वरूपा के रूप में हम सभी को नौ दिन तक शक्ति के विभिन्न रूपों में शक्ति की पूजा करनी चाहिए एवं हर व्यक्ति को अपने घरों पर ध्वज अवश्य लगाना चाहिए तथा पांच दीपक शक्ति की आराधना में आवश्यक रूप से प्रतिदिन जलाने चाहिए। नव वर्ष के पावन अवसर पर हमको अपने जीवन काल में प्रण लेकर कम से कम एक बुराई का परित्याग करना चाहिए एवं उस स्थान पर एक अच्छाई को ग्रहण कर स्थान देना चाहिए। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के सभी पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न समाजों के अध्यक्ष तथा संस्थाओं के अध्यक्ष एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ. तत्पश्चात सभी उपस्थित जनसमुदाय को भारत माता की तस्वीर एवं प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दीपचंद खंडेलवाल ने किया।



