GeneralRajasthan

प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ*

*प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ* हिमांशु मोदी जयपुर-"स्वच्छता ही सेवा" के संकल्प के साथ शनिवार को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और सफाई योद्धाओं को पीपीई किट वितरित किए। साथ ही, रामनिवास बाग में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं 'पीएम स्वनिधि योजना' के लाभार्थियों को चेक सौंपकर उपस्थित जनसमूह को नागरिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। आगामी राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह सप्ताह हमारे प्रदेश को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आइए, हम सब मिलकर 'स्वच्छ राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान' के सपने को साकार करें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *