GeneralRajasthan

बड़ा हादसा होते – होते टला*

*बड़ा हादसा होते - होते टला* हिमांशु मोदी भरतपुर- राजस्थान के गंगापुर सिटी में शनिवार दोपहर एक ओवरलोड ट्रक की टक्कर से धराशाही हुए बिजली के एक बड़े ट्रांसफार्मर के नीचे गिरकर आग पकड़ लेने के बाबजूद एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। कस्बे के नहर रोड पर गोशाला और कब्रिस्तान के बीच हुए इस हादसे में बिजली के दो खंभो के क्षतिग्रस्त होने के साथ ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचने के साथ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम के अभियंता, निगमकर्मियों और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। बिजली निगम के सूत्रों ने बताया कि कुरैशी ट्रांसपोर्ट पर सामान लेकर आया ट्रक बिजली के खंभों के स्ट्रक्चर से टकरा गया। जिससे दोनों खंभे टूट गए और उन पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। ट्रांसफार्मर से तेल रिसने के कारण तुरंत आग भड़क उठी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया जिससे जान-माल के बड़े नुकसान से बचा जा सका। बताया गया कि बिजली निगम की ओर से ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *