GeneralRajasthan
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर हिमांशु मोदी कामवन- कस्बे के नोडल विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय शिविर आयोजन के अवसर पर बौद्धिक सत्र में पार्षद किशोर तिवारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन सदाचार एवं समय के सदुपयोग की बात कही पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महती आवश्यकता विषय पर विस्तृत व्याख्यान व्याख्याता भुवनेश पाराशर द्वारा दिया गया शिविर प्रभारी पंकज पाराशर ने बचत योजनाओं से संबंधित जानकारी स्वयंसेवकों को दी सह शिविर प्रभारी व्याख्याता उपेंद्र सिंह ने बढ़ते पर्यावरण असंतुलन एवं मानव जीवन विषय पर उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया प्रधानाचार्य नवीन शेखर शर्मा ने साक्षरता एवं बढ़ते साइबर क्राइम की रोकथाम के संदर्भ में उपयोगी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर व्याख्याता पिंकी गुप्ता केयरटेकर नीरज सिंह सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे



