CrimeRajasthan

*आबकारी विभाग ने की कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई, 500 लीटर वॉश की नष्ट, 2 भट्ठीयों को तोड़ा*

*आबकारी विभाग ने की कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई, 500 लीटर वॉश की नष्ट, 2 भट्ठीयों को तोड़ा* हिमांशु मोदी भरतपुर -बयाना के बंशी पहाड़पुर स्थित खार का नगला क्षेत्र में गुरुवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने की गतिविधियों को ध्वस्त कर दिया। निरोधक दल ने मौके पर करीब 500 लीटर ताजा वॉश (कच्ची शराब) नष्ट कर दी और शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही दो भट्टियों को भी तोड़ दिया। कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जोनल आबकारी अधिकारी ज्ञानप्रकाश मीणा और जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री को भी नष्ट कर दिया। छापेमारी के दौरान रबर पाइप, मटके, प्लास्टिक जरीकेन सहित अन्य उपकरणों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण न हो सके। आबकारी थाना बयाना के प्रहराधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पीतम सिंह पुत्र रूपसिंह नट निवासी बंशी पहाड़पुर (थाना रुदावल) के कब्जे से 5 लीटर और प्रवीण पत्नी संजय नट निवासी बंशी पहाड़पुर के पास से 5 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *