GeneralRajasthan

डीग में पंच गौरव महोत्सव एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 15 मार्च से*

*डीग में पंच गौरव महोत्सव एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 15 मार्च से* हिमांशु मोदी डीग - राजस्थान दिवस उत्सव 2026 के उपलक्ष्य में, डीग के नेहरू पार्क में 15 से 19 मार्च 2026 तक पांच दिवसीय पंच गौरव महोत्सव तथा एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन रविवार, 15 मार्च 2026, प्रातः 10:00 बजे नेहरू पार्क, डीग में किया जा रहा है। इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ शैलेश सिंह एवं कामां की विधायक नौक्षम चौधरी को भी सादर आमंत्रित किया गया है। इस पांच दिवसीय आयोजन में आमजन के लिए कई विशेष गतिविधियां और प्रदर्शनियां शामिल होंगी जिसमें पंच गौरव प्रदर्शनी, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप और सेमिनार, स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री शामिल है। यह आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और जिला प्रशासन, डीग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *