PoliticalRajasthan
विधायक ने लिया महाराज से आशीर्वाद*
*विधायक ने लिया महाराज से आशीर्वाद* हिमांशु मोदी कामवन -गत दिनों स्थानीय विधायक नौक्षम चौधरी ने हरि कृपा आश्रम तीर्थराज विमल कुण्ड पर पहुंचकर विश्व विख्यात संत हरि कृपा पीठाधीशवर स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । राजस्थान सरकार द्वारा कामां से कामवन नाम घोषित करने के बाद पहली बार आश्रम पर पहुचने पर महाराज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद व विधायक का आश्रम की ओर से सम्मान किया । सम्पूर्ण वातावरण कामवन नाम के जयघोष व हरिबोल से गूंज उठा ।



